फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सियार के हमले में बुजुर्ग व दो मासूम घायल

Sun, 16 Nov 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल अरविंद।    -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले में वन्यजीवों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात और शनिवार को दो अलग-अलग इलाकों में सियार ने बुजुर्ग और दो मासूम बच्चों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। एक हमलावर सियार को कुत्तों के झुंड ने नोचकर मार डाला, जबकि दूसरा हमलावर सियार गन्ने के खेत में भाग गया।
विज्ञापन



साईं गांव में शुक्रवार देर रात एक सियार ने स्कूल के बरामदे में सो रहे जमालु अहमद (62) पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग का एक हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण लाठियां लेकर दौड़े, ग्रामीणों ने हांका लगाया तो सियार आबादी की ओर भागा। उसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और खेत की ओर जाकर सियार को नोचकर मार डाला।

उधर फखरपुर की ग्राम पंचायत कोठवल कला निवासी विजय कुमार का पुत्र शिवांशु साहू (2) शनिवार शाम घर के बाहर खेल रहा था, तभी सियार ने झपटकर बच्चे को जख्मी कर दिया। दूसरी घटना में राम सिंह की पुत्री अंजली (3) पर सियार ने हमला किया और जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर ले जाने की कोशिश की।
विज्ञापन


बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां पूजा देवी मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों ने दौड़कर किसी तरह बच्ची को सियार के जबड़े से छुड़ा लिया। दोनों बच्चों को सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया गया है।


डीएफओ राम सिंह यादव ने कहा कि दोनों बच्चों पर हमला सियार ने ही किया है। गांव में सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। घायलों को फखरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जो हमलावर सियार मृत मिला है, वह पागल था। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें