बौंडी (बहराइच)। ढोढायल गांव निवासी एक बुजुर्ग सोमवार शाम घर में बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। उस समय परिवार के लोग टिड्डी भगाने के लिए खेत को गए थे। पुलिस को सूचना देने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम ढोढायल निवासी मुरादी (58) पुत्र इंसान अली सोमवार शाम छह बजे घर में बिजली का तार जोड़ रहा था। तार कटा होने से करंट प्रवाहित हो रहा था। इसकी जानकारी मुरादी को नहीं हुई। तार जोड़ते समय करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। घर के लोग खेत में टिड्डी भगाने के लिए गए थे। देर शाम सभी वापस घर आए तो मुरादी को मृत पाया। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।