फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइचः अधेड़ ने तेंदुए से मुकाबला कर बचाई मासूम की जान

Thu, 02 Jan 2020 03:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल वृद्ध व बालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहराइच में मोतीपुर रेंज के गिरदा चिक्कीपुरवा गांव निवासी एक बालक जंगल के निकट फूस काट रहा था। तभी जंगल से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस पर पास मौजूद एक अधेड़ व्यक्ति ने तेंदुए से भिड़कर बालक की जान बचाई।
विज्ञापन


मगर तेंदुए के हमले में अधेड़ व बालक घायल हो गए। ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में बाघ और तेंदुओं का हमला निरंतर जारी है।

मोतीपुर रेंज में तेंदुए और बाघ बीते एक हफ्ते से ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं। मोतीपुर रेंज के गिरदा चिक्कीपुरवा गांव निवासी दूबर (55) पुत्र गुरदयाल और छोटू (10) पुत्र हरीराम मंगलवार शाम जंगल से सटेे इलाके में फूस काट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने छोटू पर हमला कर दिया। छोटू के चीखने पर पास में फूस काट रहे दूबर ने तेंदुए पर डंडे से वार किया और शोर मचाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें