योगासन प्रतियोगिता में मेडल जीतकर आए बहराइच के खिलाड़ी। - स्रोत : खिलाड़ी
बहराइच। श्रावस्ती के इकौना में शनिवार को आयोजित मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में बहराइच के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। जिले के आठ खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों के ट्रेडिशनल और आर्टिस्टिक सिंगल वर्ग में प्रतिभाग कर कुल 16 स्वर्ण पदक जीते।
क्रीड़ा सचिव विवेक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में आदित्य, अहद, शोभित, अर्पित, अनुज, माही मिश्रा, राधा और हिना बानो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने उन्हें बधाई देते हुए आजमगढ़ में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रधानाचार्य नागेंद्र कुमार, जसवंत सिंह, कोच राजेश वर्मा, राहुल वर्मा, नवीन मिश्रा, राकेश मिश्रा, केपी सिंह, वंदना रंजन, विजय सिंह, अरविंद कुमार और सुनील कुमार समेत अन्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।