फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क किनारे मिला नवजात का शव

Sun, 04 Oct 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज। खालेपुरवा-बाछिलपुरवा खड़ंजा मार्ग के किनारे शुक्रवार की देर शाम एक नवजात का शव पड़ा मिला। नवजात का शव मिलने की सूचना फैलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव वहां फेंकने वाले के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि नवजात का शव फेंकने वाले की तलाश की जा रही है। इसके लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें