फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई बस, आठ यात्री घायल

Tue, 15 Dec 2015 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कोहरा बढ़ने के साथ-साथ दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं। मंगलवार भोर कोहरे के कारण कैसरबाग डिपो की बस शांति नगर के पास नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे में दंपती समेत आठ यात्री घायल हुए हैं। सभी को नानपारा सीएचसी लाया गया, जहां से दंपती को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

लखनऊ से रुपईडीहा जाने वाली कैसरबाग डिपो की बस (यूपी 32 सीजेड 3537) मंगलवार तड़के बहराइच बस अड्डे पर यात्रियों को उतारने के बाद रुपईडीहा रवाना हुई। घना कोहरा था।

बस में रुपईडीहा व नेपाल के करीब 25 यात्री सवार थे। नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर आचार्य रमेश चंद्र इंटर कॉलेज शांति नगर बाबागंज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बस पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन


इसमें नेपाल के धर्मबोझी निवासी संगम लाल गुप्ता (52) एवं उनकी पत्नी शीला (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, दिनेश, शक्तिनाथ, प्रदीप, रचना, राजू व सिकंदर को भी चोटें आईं।

इन्हें तत्काल नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। संगम व उनकी पत्नी शीला की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जबकि अन्य को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। ट्रक की टक्कर से बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें