फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कतर्नियाघाट में मानव-हाथी संघर्ष रोकने के प्रयास देखे

Fri, 20 Nov 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
जर्मन से आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करतीं थारु महिलाएं। -स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट में मानव-हाथी संघर्ष रोकने के प्रयासों का जायजा लेने बुधवार को जर्मन संघीय आर्थिक सहयोग एवं विकास मंत्रालय (बीएमजेड) का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों, वनकर्मियों और गजमित्रों से बातचीत कर हाथियों की निगरानी, ग्रामीणों को सतर्क करने और जान-माल का नुकसान रोकने के उपायों की जानकारी ली।
विज्ञापन


जर्मनी से आईं बेनेसा और बारबरा के दौरे की शुरुआत थारू समुदाय की महिलाओं के पारंपरिक स्वागत से हुई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने फकीरपुरी और आजमगढ़पुरवा गांवों का भ्रमण किया। यहां ग्रामीणों, प्रशासकों, वनकर्मियों और गजमित्रों से मानव-हाथी संघर्ष की चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की। वन विभाग और गजमित्रों की संयुक्त गश्त की कार्यप्रणाली भी समझी।

बताया गया कि गजमित्र मचानों और मेगाफोन के जरिये हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर ग्रामीणों को सतर्क किया जाता है, जिससे संभावित नुकसान रोका जा सके।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने गिरिजापुरी स्कूल के इको क्लब के विद्यार्थियों से मुलाकात कर पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना की। इसके बाद कतर्नियाघाट स्थित घड़ियाल प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र का भ्रमण कर जलीय जीवों के संरक्षण के कार्यों की जानकारी ली। दोपहर में जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवों और क्षेत्र की जैव विविधता को करीब से देखा।

प्रतिनिधिमंडल ने मानव और वन्यजीवों के बीच सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग, नेचर एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसाइटी (न्यूज), डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और स्थानीय समुदाय की भागीदारी से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें