फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक की मौत, पांच घायल

Sat, 22 Feb 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती सड़क हादसे में घायल युवक। -स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बहराइच। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय थानों की पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मृतक के परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा निवासी ई रिक्शा चालक सलमान बेग (55) शनिवार को दरगाह थाना क्षेत्र के भिनगा स्टैंड जा रहे थे। रास्ते में अचानक आए बालक को बचाने के चक्कर में रिक्शा पलट गया जिसके नीचे दबकर वह घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उनके भाई सज्जन ने बताया कि परिवार में पत्नी शहजादी, दो बेटे व एक बेटी है। मौत से परिजन बदहवास हैं। जरवलरोड थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद के पास सिपहिया गांव निवासी बाइक सवार राजकुमार, संदीप और रंगीलाल को ऑटो से टक्कर लग गई। घायलों ने बताया वे बाराबंकी जिले के महादेवा जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी तरह देहात कोतवाली क्षेत्र के गोलवा घाट के पास रानीपुर थाना क्षेत्र निवासी बाइक सवार सोहेल (25), रेहान (35) को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें