फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कारीकोट में आज से दशहरा मेला, चर्चा में रही नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। सुजौली के कारीकोट माता मंदिर परिसर में 26 मई से शुरू होने वाले दस दिवसीय गंगा दशहरा मेले की नीलामी एक बार फिर चर्चा में है। सप्ताह भर पहले जहां मेले की नीलामी 12.90 लाख रुपये की रिकॉर्ड बोली पर फाइनल हुई थी, वहीं मेला शुरू होने से ठीक एक दिन पहले दोबारा कराई गई नीलामी में यह राशि घटकर मात्र 2.64 लाख रुपये रह गई। इससे नीलामी प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


16 मई को आयोजित पहली नीलामी में बोली की शुरुआत पांच लाख रुपये से हुई थी। कई दौर की प्रतिस्पर्धा के बाद सर्वाधिक 12.90 लाख रुपये की बोली लगाने वाले प्रफुल्ल जायसवाल के पक्ष में मेला ठेका फाइनल किया गया था। हालांकि बाद में संबंधित बोलीदाता द्वारा ठेका लेने से इन्कार किए जाने पर प्रशासन को पूरी प्रक्रिया दोबारा करानी पड़ी।

सोमवार को तहसील मुख्यालय सभागार में तहसीलदार मिहींपुरवा धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पुनः नीलामी आयोजित की गई। इस बार सर्वाधिक 2.64 लाख रुपये की बोली लगाने वाले इंद्रजीत सिंह के पक्ष में मेला ठेका स्वीकृत कर दिया गया।
विज्ञापन


पहली और दूसरी नीलामी के बीच करीब 10 लाख रुपये से अधिक का अंतर सामने आने से स्थानीय लोगों में सवाल उठ रहे हैं। वहीं, प्रशासन का कहना है कि पहली नीलामी के सफल बोलीदाता द्वारा अनुबंध लेने से मना कर दिए जाने के कारण नियमों के तहत उसकी 10 हजार रुपये की जमानत राशि जब्त कर पुनः नीलामी कराई गई है।

तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दोबारा बोली कराई गई है और सर्वाधिक बोलीदाता को मेला संचालन का अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें