फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विदाई के दौरान भिड़े बराती व घराती, नहीं उठी दुल्हन की डोली

Wed, 07 May 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
​शिवपुर के मुरव्वनपुरवा में मारपीट के बाद इलाज के लिए जाते घायल।
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। ग्राम पंचायत मुरव्वनपुरवा में मंगलवार की सुबह विदाई के दौरान दहेज में मिली बाइक को लेकर बराती व घराती भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में चार लोगोंं को चोटें आई हैं। वहीं दूल्हन पक्ष ने विदाई से इन्कार कर दिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


खैरीघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहोरिकापुर के मजरा मुरव्वनपुरवा निवासी हसनू सोनकर की बेटी की सोमवार को शादी थी। मोतीपुर क्षेत्र के ढकुआ गांव से बरात आई थी। सोमवार को शादी की सभी रस्में पूरे विधि विधान से संपन्न हुईं। मंगलवार सुबह विदाई के दौरान दुल्हन के भाई राजितराम सोनकर उर्फ मोटे ने दूल्हे राजकुमार सोनकर बाइक दी। आरोप है कि बाइक तीन दिन पुरानी बताकर दूल्हा राजकुमार भड़क गया और बाइक न लेने की बात कहते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। वहीं विवाद शांत कराने पहुंचे राजितराम के बड़े बहनोई कुलेराज पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। कुलेराज पर हमले के बाद बराती व घराती दोनों आमने सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दूल्हन पक्ष के राजितराम उर्फ मोटे, निरहू, सुमित, कुलेराज घायल हो गए। भाई राजितराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए सीएचसी शिवपुर में भर्ती करवाया गया है।
दूल्हे के भाई राम किशुन ने खैरीघाट थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं लड़की पक्ष ने दुल्हन की विदाई से इन्कार कर दिया है। खैरीघाट थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें