फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुत्तों के झुंड ने बालिका पर किया हमला, हालत गंभीर

Wed, 07 May 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रूपईडीहा के सुजौली में कुत्तों के हमले में घायल नसरीन।
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत सुजौली निवासी नसरीन (7) मंगलवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान कुत्तों के झुंड ने बालिका पर हमला कर दिया। बालिका की चीख सुन दौड़े परिजनोंं ने डंडा फटकार कर कुत्तों को भगाया। हमले में गंभीर रूप से घायल बालिका को परिजनोंं ने पीएचसी रुपईडीहा पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

पिता कलामुद्दीन ने बताया कि नसरीन पर लगभग 10-12 कुत्तों ने हमला किया था। कुत्ते बालिका को खींच कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन बालिका की चीख सुन दौड़े पड़ोसियोंं व परिजनों ने कुत्तों को भगाकर उसकी जान बचाई। कलामुद्दीन ने बताया कि बालिका के चेहरे, गले आदि स्थानों पर गंभीर घाव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें