फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल सीमा पर बंदी से रुपईडीहा बाजार में उमड़ी भीड़

Mon, 02 Mar 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर लोगों की जांच करते एसएसबी के जवान।     -संवाद
विज्ञापन
रुपईडीहा। नेपाल में 5 मार्च को होने वाले चुनाव और होली पर्व को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा 2 मार्च की रात से 5 मार्च तक बंद रहेगी। सीमा बंदी की घोषणा के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, वहीं रुपईडीहा बाजार में खरीदारी के लिए नेपाली ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। प्रशासन ने सघन जांच और रूट मार्च के माध्यम से सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


नेपाली नागरिकों की भीड़ से बाजारों में रौनक और चहल-पहल बढ़ गई है। किराना, कपड़ा, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और खाद्य सामग्री की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। व्यापारियों के अनुसार सीमा बंदी से पहले आवश्यक सामान की खरीद को लेकर मांग में तेजी आई है।


आईजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

सीमा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल के आईजी रतन संजय ने रविवार को रुपईडीहा सीमा चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने आवागमन बिंदुओं, नो-मेंस लैंड तथा जांच प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कमांडेंट गंगा सिंह उदावत और सहायक कमांडेंट शिवम कुमार भी मौजूद रहे। आईजी ने बताया कि सघन जांच की जा रही है। मुख्य मार्गों के साथ-साथ पगडंडियों और वैकल्पिक रास्तों पर भी एसएसबी व पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


-
पुलिस भी अलर्ट, किया रूटमार्च

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत एवं उपनिरीक्षक दीनानाथ सागर के साथ बैठक कर त्योहार की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस बल के साथ कस्बे में रूट मार्च भी निकाला गया। एएसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें