प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद सहित 23 लोगों के घरों पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा होने के बाद शनिवार सुबह लोगों ने खुद अपने घर व दुकान तोड़नी शुरू कर दी। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महसी-सीतापुर मुख्य मार्ग चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
इस बीच पुलिस व प्रशासन ने हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के गांव की नाकाबंदी कर दी है। गांव में मीडियाकर्मियों के जाने पर भी रोक लगा दी गई है। आने-जाने वालों का आधार कार्ड चेक किया जा रहा है।
बहराइच जाने से जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रतिनिधिमंडल को रोका... बहराइच के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में पीडितों की सहायता के लिए जा रहे जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रतिनिधिमंडल को शनिवार शाम अमौसी एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोक लिया। कुछ देर बातचीत के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया।