फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने बहराइच-मैलानी रेलखंड का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ की मंडल रेल प्रबंधक मोनिका अग्निहोत्री ने बुधवार को बहराइच-नेपालगंज और नानपारा रेलखंड का निरीक्षण किया। बहराइच से मैलानी के बीच चलने वाली ट्रेनों को बंद करने के संबंध में डीआरएम ने हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की डीआरएम मोनिका अग्निहोत्री बुधवार सुबह सड़क मार्ग से रेल अधिकारियों की टीम के साथ बहराइच रेलवे स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने टिकट बुकिंग खिड़की, अधीक्षक कार्यालय, रेलवे यार्ड आदि का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म का निरीक्षण करते हुए स्टेशन अधीक्षक मदनमोहन प्रसाद को सफाई रखने के निर्देश दिए। यहां से निरीक्षण के बाद डीआरएम नानपारा रवाना हो गईं।
नानपारा जंक्शन पर भी उन्होंने स्टेशन का जायजा लिया। यहां एक शौचालय के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने इसे तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए। डीआरएम ने कहा कि नानपारा-मैलानी रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन बंद करने के संबंध में हाईकोर्ट द्वारा जो आदेश दिए गए हैं रेलवे की ओर से उसी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन किया जाएगा। डीआरएम यहां से निरीक्षण के बाद रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पहुंचीं। वहां भी उन्होंने व्यवस्थाओं के बारे में रेल अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

नानपारा जंक्शन पर डीआरएम के निरीक्षण के दौरान दैनिक रेल यात्री संघ के संरक्षक पवन कुमार तुलस्यान, सैयद मंजूरुल हसन हाशमी व पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्रखंड पर पहले की तरह गाड़ियों के संचालन, नेपालगंज तक लाइन को ब्राडगेज में बदलने और लंबी दूरी की गाड़ियों का संचालन कराने की मांग की गई। डीआरएम ने सभी मांगों को रेलवे बोर्ड की बैठक में रखते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें