फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह बूंदाबांदी फिर निकली धूप

Fri, 11 Dec 2015 10:54 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तराई में शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। बूंदाबांदी भी हुईं। तेज हवाएं चलीं। हालांकि आधे घंटे बाद मौसम साफ हो गया। धूप निकल आई, लेकिन शाम को फिर सिहरन बढ़ गई। निरंतर बदल रहे मौसम से तराई के लोग बेहाल हैं। दिनचर्या भी प्रभावित है।
विज्ञापन


तराई के मौसम में चार दिन से उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। सुबह-शाम घना कोहरा का सामना करना पड़ रहा था। गुरुवार शाम छह बजे से अचानक तेज पछुआ हवाएं चलने लगीं। यह क्रम रात भर जारी रहा। हालांकि शुक्रवार सुबह हवा का रुख बदल गया और बादल घिर आए। भोर बूंदाबांदी के बीच हुई। लगा कि दिन भर मौसम गड़बड़ रहेगा। लेकिन आधे घंटे में ही  बूंदाबांदी थम गई और धूप निकल आयी। तब लोगों ने राहत की ली। लेकिन दोपहर बाद फिर बदली छा गयी। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के चलते मौसम में अचानक बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें