फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर कटी, 165 बीघा फसल जलमग्न

Fri, 11 Dec 2015 10:53 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी गांव से गुजरने वाली माइनर गुरुवार सुबह कट गई थी। सूचना ग्रामीणों ने एसडीएम और क्षेत्रीय अभियंताओं को दी लेकिन दूसरे दिन भी कटी हुई नहर को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। पानी खेतों में भर रहा है। अब तक 150 बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है। इससे किसान परेशान हैं। इनमें लगभग 80 बीघा खेत में हाल ही में किसानों ने गेहूं बोया है। यह फसल भी पूरी तरह चौपट हो गई है। किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


कैसरगंज तहसील अंतर्गत विकास खंड फखरपुर के ग्राम उमरी से होकर गुजरने वाली माइनर नहर गुरुवार सुबह पानी का अधिक दबाव होने के चलते उमरी गांव के निकट गई थी। दोपहर बाद किसानों ने तब ध्यान दिया, जब आसपास केखेत पानी से लबालब हो गए। शाम को किसानों ने उपजिलाधिकारी कैसरगंज जेपी सिंह को फोन कर मामले से अवगत कराया। सरयू नहर खंड के अभियंताओं को जानकारी दी। लेकिन दूसरा दिन भी बीत गया। अब तक कटी हुई नहर को दुरुस्त नहीं किया गया है। कोई भी अभियंता या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। जिसके चलते अब तक 165 बीघा खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें