फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राघवजोत गांव में दहेज की मांग को लेकर की जा रही प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के राघवजोत गांव निवासी मौजीलाल ने बेटे दिलीप का विवाह लगभग दो साल पहले हरदी थानाक्षेत्र के तीरथराम की पुत्री आरती के साथ हुआ था। बताया जाता है कि शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ सही चला, लेकिन छह महीने बाद ही दहेज की मांग की जाने लगी। विवाहिता के पिता का आरोप है कि 25 हजार रुपये नगदी व मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी।
मांग पूरी न कर पाने के कारण उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने सोमवार को ससुराल में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें