फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डबलडेकर बस तटबंध किनारे लटकी, बचे यात्री

Mon, 23 Mar 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
लौकिहा तटबंध पर लटकी बस को निकालती क्रेन।    -वीडियोग्रैब
विज्ञापन
शिवपुर। पंजाब से सवारी लेकर आ रही डबलडेकर बस रविवार को अनियंत्रित होकर ग्राम लौकिहा के निकट बेलहा-बेहरौली तटबंध के किनारे लटक गई। आसपास के ग्रामीणों ने क्रेन की मदद से बस को सुरक्षित बाहर निकलवाया, जिससे एक बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन



रविवार दोपहर एक डग्गामार डबलडेकर बस पंजाब से रमपुरवा जा रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। खैरीघाट के लौकिहा गांव के निकट अचानक बस असंतुलित होकर तटबंध के किनारे लटक गई। यह देख बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, सभी शोर मचाने लगे।


शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह यात्रियों को सुरक्षित उतरवाया, इसके बाद हाइड्रा मशीन बुलाकर काफी मशक्कत के बाद बस को बाहर निकलवाया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से पंजाब की डग्गामार बसों का आवागमन लगातार होता रहता है, लेकिन न तो एआरटीओ और न ही पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की जाती है। इससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ जाती है।
विज्ञापन



इस संबंध में एआरटीओ ओपी सिंह ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी, लेकिन जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें