फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

Mon, 23 Mar 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मजरा मोहम्मदपुर में प्रशासन द्वारा हटाया गया अतिक्रमण।     -स्रोत : विभाग
विज्ञापन
फखरपुर। ग्राम पंचायत अख्तियारपुर के मोहम्मदपुर स्थित खलिहान की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में की गई।
विज्ञापन



मोहम्मदपुर गांव में गाटा संख्या 197 राजस्व अभिलेखों में खलिहान के नाम पर दर्ज है। इस भूमि पर रामकमल सहित कुछ लोगों ने वर्षों पूर्व पक्का मकान बना लिया था। गांव निवासी राजेंद्र ने इस अतिक्रमण को हटाने के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी।


याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने करीब 10 दिन पूर्व प्रशासन को अतिक्रमण हटाकर 24 मार्च तक न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन



रविवार को नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव, थाना प्रभारी संजीव चौहान, कानूनगो महावीर तथा लेखपाल की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण वाले हिस्से को ढहवा दिया।


नायब तहसीलदार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में तहसीलदार ने टीम गठित की थी। रविवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। भूमि की पैमाइश कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें