1- जन आरोग्य मेला
सुबह 10:00 बजे। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन होगा। यह जानकारी सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने दी।
2- हिंदू सम्मेलन
सुबह 11:00 बजे। नवाबगंज के मंगली नाथ शिव मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन व सहभोज कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजक अरुण पाठक ने दी।
3- क्रिकेट टूर्नामेंट
सुबह 11:00 बजे। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजक आयुष चित्रांश ने दी।
-
4- बैडमिंटन प्रतियोगिता
सुबह 11:00 बजे। पयागपुर के भूपगंज बाजार में एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजक शानू गुप्ता ने दी।
5- हिंदू जन सम्मेलन
दोपहर 12:00 बजे। हुजूरपुर के भग्गड़वा बाजार में हिंदू जन सम्मेलन का आयोजन होगा। यह जानकारी खंड कार्यवाह विवेक ने दी।
-
6- शतचंडी महायज्ञ
शाम 05:00 बजे। तेजवापुर के तिंगाई स्थित सिद्ध पीठ कंकाली माता मंदिर परिसर में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजक प्रधान भगवानदीन मिश्रा ने दी।