फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने की हड़ताल, प्रदर्शन

Mon, 17 Jun 2019 10:22 PM IST
Praveen Singh amarujala Bureau/Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हुए हमले से खफा जिले के चिकित्सक भी सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलित रहे। इस दौरान डॉक्टरों ने सीएमओ कार्यालय के सामने एकत्रित होकर ममता दीदी शर्म करो, तुष्टिकरण की राजनीति को चिकित्सकों पर हिंसा बंद करो के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन व आंदोलन के चलते जिले के सभी अस्पतालों में चिकित्सीय सेवाएं बंद रहीं। निजी चिकित्सकों के प्रतिष्ठानों पर भी ताला लटकता रहा। वहीं, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर आंदोलन को समर्थन देते हुए चिकित्सकोें की सुरक्षा की मांग उठायी। 
विज्ञापन


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विजय अग्रवाल की अगुवाई में जिले भर के डॉक्टर सुबह मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. विजय अग्रवाल ने कहा कि सरकार की उदासीनता व राजनीति की वजह से मरीज और डॉक्टर के बीच विश्वास कम होता जा रहा है। चिकित्सकों पर हमले बढ़ गए हैं। बंगाल की घटना शर्मनाक है।

आईएमए सचिव डॉ. सारिका साहू ने बंगाल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग उठायी। उन्होंने नारा लगाया ममता दीदी शर्म करो, तुष्टिकरण की राजनीति को चिकित्सकों पर हिंसा बंद करो, जिसका सभी डॉक्टरों ने समर्थन किया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि डर के माहौल में चिकित्सक गंभीर मरीजों को चिकित्सा सुविधा देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सभी डॉक्टरों ने चिकित्सा प्रतिष्ठानों व चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाने की मांग की। प्रदर्शन व आंदोलन के चलते जिले के सभी अस्पतालों में चिकित्सीय सेवाएं बंद रहीं। निजी चिकित्सकों के प्रतिष्ठानों पर भी ताला लटकता रहा। इस मौके पर डॉ. रविनंदन त्रिपाठी, डॉ. सर्वेश शुक्ला, डॉ. शैलेष जायसवाल, डॉ. ओपी पांडेय, डॉ. वीना टंडन, डॉ. आरके चौैधरी, डॉ. शशिप्रभा, डॉ. स्वाती अग्रवाल, डॉ. सुगुणा वर्मा, डॉ. रीना केडिया, डॉ. आरबी सिंह, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. सुनील श्रीवास्तव, डॉ. अनिल केडिया, डॉ. एसके वर्मा आदि मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। 

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी काली पट्टी बांध कर जताया विरोध 
पीएमएस संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और चिकित्सक डॉ. केके वर्मा ने बताया कि डॉक्टरों पर हो रहेे हमलों के विरोध में जिला अस्पताल के चिकित्सक भी आंदोलित रहे। सोमवार को सभी डॉक्टरों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर ओपीडी की। उन्होंने कहा कि अगर चिकित्सकों की सुरक्षा के शीघ्र समुचित इंतजाम नहीं किए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें