फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता से मेडिकल के लिए डॉक्टर ने की वसूली

Thu, 13 Aug 2015 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। डॉक्टरों की संवेदनहीनता का एक और शर्मनाक मामला गुरुवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में देखने को मिला। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी से मोडिकोलीगल के नाम पर महिला डॉक्टर ने छह सौ रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन


ये वही डॉ. स्वाति हैं जिन्होंने करीब चार महीने पहले गैंगरेप पीड़िता बच्ची से भी इलाज और मेडिकोलीगल के नाम पर पांच सौ रुपये वसूले थे। इस मामले में प्रभारी सीएमओ और डीएम ने जांच की बात कही है।

गौरतलब है कि भिनगा कोतवाली के एक गांव की किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया था। इसकी शिकायत पर पुलिस ने बालिका को बुधवार को खोज निकाला था।
विज्ञापन


लड़की के पिता ने पुत्री के साथ दुराचार होने की शिकायत भी की थी। इस पर गुरुवार को कोतवाली पुलिस किशोरी को मेडिकोलीगल के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाई।

लड़की के पिता का आरोप है कि यहां तैनात महिला चिकित्सक डॉ. स्वाति पांडेय ने पहले तो कई घंटे बैठाए रखा। इसके बाद बेटी का मेडिकोलीगल करने से पहले 600 रुपये वसूल लिए।

पिता ने डॉक्टर को रुपये तो दे दिए फिर मीडिया कर्मियों को फोन पर इसकी जानकारी दी। इस मामले में डीएम आर विक्रम सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है। टीम बनाकर मामले की जांच कराई जाएगी।


डॉक्टर का फोन बंद, आवास में ताला
इस मामले में जब डॉ. स्वाति का पक्ष जानने के लिए संवाददाता अस्पताल पहुंचा तो वह नदारद थीं। उनका मोबाइल नंबर मिलाया तो वह स्विच ऑफ मिला। फिर संवाददाता डॉक्टर के सरकारी आवास पहुंचा लेकिन वहां ताला लटका मिला।

वसूली पर मुझे करें फोन : सीएमओ
प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष दास ने कहा कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। यदि पीड़ित की ओर से कुछ लिखित रूप में आता है तो मामले की जांच की जाएगी। वैसे सभी को मैंने अपना व्यक्तिगत नंबर 8005192695 दे दिया है। यदि उनसे अवैध वसूली की जाती है तो इस नंबर पर तत्काल सूचना दे सकते हैं।

डॉ. स्वाति पर पहले भी लग चुका वसूली का आरोप
दुराचार पीड़िता से मेडिकोलीगल के नाम पर वसूली का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी डॉ स्वाति पर बीते 24 अप्रैल को गैंगरेप पीड़िता 10 वर्षीय बच्ची से इलाज व मेडिकोलीगल के नाम पर 500 रुपये वसूलने का आरोप लगा था। मामले में जांच बैठाई गई थी लेकिन आज तक जांच ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें