फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारहवीं शरीफ वक्फ संपत्ति की कोठी का एक हिस्सा ढहा

Wed, 12 Aug 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा नगर में स्थित ऐतिहासिक ग्यारहवीं शरीफ वक्फ संपत्ति की कोठी का एक हिस्सा बुधवार तड़के ढह गया। हालांकि, भवन खाली होने से कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


इसी भवन के एक हिस्से में जनता इंटर कॉलेज के छात्रों की क्लास लगती थी, उसे खाली करवा दिया गया है। भवन के क्षतिग्रस्त होने के मामले में वक्फ बोर्ड को सूचना दे दी गई है।

नानपारा नगर स्थित 11वीं शरीफ का ऐतिहासिक भवन है। इस ग्यारहवीं शरीफ के हाल में बड़े पीर की दरगाह है, जिसमें बड़े पीर का एक बाल रखा हुआ है।

इसकी जियारात नानपारा के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोग करते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को बड़े पीर की जियारत के लिए मेला लगता है।

भवन के एक हिस्से में जनता इंटर कॉलेज की क्लास भी चलती है। मंगलवार को हुई भारी वर्षा के चलते भवन की पुरानी दीवारें काफी नम हो गई थीं। कई जगह दरार भी पड़ गई थी।
विज्ञापन


बुधवार तड़के भवन का बड़ा हिस्सा तेज आवाज के साथ ढह गया। संयोग से उस समय भवन खाली था, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ।

जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरशद खां का कहना है कि जब तक उनके पिता राहत अली खां जीवित थे, वक्फ बोर्ड ने देखभाल का जिम्मा सौंप रखा था। भवन कैसे ठीक होगा, इसके बारे में उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड कार्यालय लखनऊ को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें