फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर तीन अफसरों का वेतन रोका

Tue, 23 Jun 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने चौपाल से गैरहाजिर रहे तीन अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। डीएम ने सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। इस दौरान स्वास्थ्य, पशुपालन विभाग, बिजली, इलाहाबाद बैंक व अन्य विभागों की तरफ से लगाए गए कैंपों में ग्रामीणों की खासा भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


प्रशासन चला जनता के द्वार की तर्ज पर डीएम अभय कुमार ने कैंप के आयोजनों पर जोर देना शुरू कर दिया है। सुजौली प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के परिसर में आयोजित कैंप में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता मो. जावेद व नेडा के परियोजना अधिकारी कैलाश चौरसिया नदारद रहे।

 डीएम ने तीनों अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। उन्होंने बताया कि लोहिया आवास के 897, समाजवादी पेंशन के लिए 372,  वृद्धावस्था पेंशन के लिए 16, विधवा पेंशन के लिए 16 एवं विकलांग पेंशन के लिए 10 अभ्यर्थियों ने आवेदन पेश किए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित चिकित्सा शिविर में 508 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 21 लोगों को विकलांगता प्रमाण पत्र दिया गया। पशुपालन विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में 130 पशुओं का टीकाकरण व 112 का उपचार किया गया। बिजली कनेक्शन के लिए चार ग्रामीणों ने आवेदन पेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें