फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती डीएम के हटने से अफसरों को राहत

Mon, 22 Jun 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी को डीएम आवास से हिरासत में लेने के बाद से सहमे अधिकारी और कर्मचारियों को सोमवार रात तब राहत मिली जब जिलाधिकारी मोहम्मद जुबैर अली हाशमी को शासन ने हटा दिया।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार सुबह छह जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर लंबी छुट्टी मांगी थी। छुट्टी न मिल पाने पर मुख्यालय से संबद्ध करने का अनुरोध किया था।

मालूम हो कि डीएम के व्यवहार से क्षुब्ध जिला कार्यक्रम अधिकारी व अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा पहले ही एक माह की छुट्टी पर जा चुके हैं। उधर, प्रकरण के बाद डीपीआरओ प्रमोद यादव का मोबाइल बंद है।
विज्ञापन

डीएम कैंप कार्यालय में देर से पहुंचने पर आवास से ही डीपीआरओ को हिरासत में लेने की घटना के बाद जिले के अधिकारी खौफजदा थे।

कई अफसरों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अब उन्हें डीएम के बुलावे पर बैठक में जाने पर भी भय लग रहा था। इसलिए जिला स्तरीय छह अधिकारियों ने अपने मुख्यालयों को पत्र भेजा है, जिसमें डीपीआरओ के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए इस माहौल में कार्य न कर पाने की बात लिखी। उन्होंने एक माह से अधिक का अवकाश देने या फिर मुख्यालय से संबद्ध किए जाने का अनुरोध किया था।

मेरे खिलाफ रची साजिश
इस मामले में श्रावस्ती के निवर्तमान जिलाधिकारी जिलाधिकारी का कहना है कि मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। अधिशासी अभियंता आरईएस ने बीएडीपी योजना से बनने वाले सीसी रोड निर्माण में घोटाला किया था। इसी की जांच मैं करा रहा हूं। इस जांच को खत्म कराने के लिए एक विधायक द्वारा मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा था। दबाव में न आने के कारण मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है।

हिरासत में लेने वाला दरोगा लाइन हाजिर
डीएम के आदेश का पालन करने की गाज दरोगा पर गिर गई है। डीपीआरओ को हिरासत में लेने पर कस्बा भिनगा प्रभारी श्रवण कुमार वर्मा को रविवार को ही लाइन हाजिर कर दिया गया।
एसपी श्रीकांत सिंह का कहना है कि चौकी प्रभारी पर डीपीआरओ को हिरासत में रखने का आरोप था। एसपी का कहना है कि पता किया जा रहा है कि किसके निर्देश पर चौकी प्रभारी ने डीपीआरओ को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें