फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने रात में जरूरतमंदों को बांटे कंबल

विज्ञापन
बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते जिलाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। तराई मेें लगातार बढ़ रही ठंड से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी शंभु कुमार ने खुद अपने हाथों में कमान ले ली है। गुरुवार की रात डीएम ने अफसरों की टीम के साथ शहर का भ्रमण किया। इस दौरान डीएम ने जरूरतमंदों को कंबल देते हुए अधिकारियों को इसके लिए गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने देर रात अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पवन कुमार, तहसीलदार सदर राजकुमार व अन्य अधिकारियों के साथ रोडवेज पहुंच कर मुसाफिरों, रिक्शा चालकों व वृद्धों को कंबल बांटे। अत्यधिक ठंड एवं शीतलहरी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के मद्देनजर निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाए जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम डिपो (रोडवेज बस स्टैंड) के निकट स्थित रैन बसेरे का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरूप रैन बसेरे में सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर डीएम ने शीतलहर के दृष्टिगत मानक के अनुसार अलाव का प्रबंध कराये जाने का भी निर्देश दिया। रोडवेज पर कंबल वितरण के बाद एडीएम व ईओ नगर पालिका ने अन्य अधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर जाकर जरूरतमंदों को कंबल बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें