इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। -स्रोत : आयोजक
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को नासिर मेहंदी मेमोरियल अंडर-16 जिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में डिवाइन क्रिकेट अकादमी ने फ्यूजन क्रिकेट अकादमी को पांच रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में जीशान खान को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच का शुभारंभ जिला क्रिकेट संघ (डीसीए) के संस्थापक इशरत महमूद खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर फ्यूजन क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 28.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 141 रन बनाए। फ्यूजन की ओर से जीशान खान ने 40 रनों की शानदार पारी खेली। डिवाइन की तरफ से सुधांशु यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।
142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिवाइन क्रिकेट अकादमी की टीम 27.5 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह फ्यूजन की टीम लक्ष्य से पांच रन दूर रह गई। डिवाइन की ओर से ओम ने 30 रन बनाए। फ्यूजन की तरफ से प्रतीक और जीशान खान ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन अंत में डिवाइन ने बाजी मार ली।
मैच में निर्णायक की भूमिका अकील और रेहान ने निभाई, जबकि त्रिपुरेश मिश्रा ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर डीसीए अध्यक्ष अमित ठाकुर, सचिव राशिद हुसैन चांद, संयुक्त सचिव तौहीद उल्ला खां तथा आयोजक निखिल, देवाशीष, अमन और त्रिपुरेश मिश्रा मौजूद रहे।