फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव नजदीक आने के साथ ही मंगलवार से जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म हो गया। अब जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव बाद फिर से पुनर्गठन होगा। बुधवार से डीएम प्रशासक के रूप में जिला पंचायत के कामकाज देखेंगे। डीएम ने विभाग के लंबित कार्यों की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

जिला पंचायत का गठन जनवरी माह 2016 में हुआ था। पूर्व विधायक शब्बीर अहमद वाल्मीकि के पुत्र नदीम मन्ना जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजयी हुए थे। 13 जनवरी 2016 को उन्होंने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की थी। जिसके बाद से वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज चले आ रहे थे। मंगलवार रात 12 बजे से उनका कार्यकाल खत्म हो गया।
जिसके बाद जिलाधिकारी शंभु कुमार जिला पंचायत के प्रशासक बना दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने विभाग में लंबित कार्यों की रिपोर्ट अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप गुप्ता से तलब की है। अब जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के बाद जिला पंचायत का पुनर्गठन किया जाएगा। इसे देखते हुए सभी अपनी तैयारियों में भी जुट गए हैं।
विज्ञापन

निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना ने बताया कि उन्होंने जिले के चहुुंमुखी विकास का प्रयास किया। करीब सात करोड़ रुपये की लागत से 26 बड़ी सड़कों का निर्माण हॉट मिक्स प्लांट के माध्यम से कराया है। उनके द्वारा भेजे गए 10 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य के प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित हैं। इसके साथ ही गायघाट में श्मशान घाट की रोड, कब्रिस्तान की रोड, पुलिया निर्माण आदि भी कराया गया। उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मचारी विवेकानंद कैंसर से पीड़ित थे। जिन्हें इलाज के लिए करीब दो लाख रुपये की मदद दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें