फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन
धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी। -संवाद
विज्ञापन
कैसरगंज। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने शुक्रवार को मंडी समिति परिसर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के विपणन शाखा द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर बोरों की उपलब्धता, धान की आवक, भुगतान प्रक्रिया और किसानों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी पीयूष श्रीवास्तव और जीत सिंह को जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने केंद्र पर मौजूद किसानों से बात कर धान खरीद की प्रक्रिया का फीडबैक लिया। प्रभारी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र को 20 हजार क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य मिला है। अब तक 5, 946 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। जिलाधिकारी ने धान बेचने आए किसानों से मोबाइल के माध्यम से भी वार्ता की और उनकी समस्याएं जानीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें