फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने शुरू की एमएलसी चुनाव की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। फरवरी में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया विधानसभा चुनाव की वजह से स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए पूर्व में घोषित कार्यक्रम में संशोधन कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि नामांकन पुन: प्रारंभ करने की तिथि 15 मार्च, नाम-निर्देशन के लिए अंतिम तिथि 19 मार्च होगी, जबकि नाम-निर्देशनों की जांच का कार्य 21 मार्च व नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की गई है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान नौ अप्रैल को प्रात: आठ बजे से शाम चार बजे तक और मतगणना का कार्य 12 अप्रैल को होगा। निर्वाचन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2022 के पूर्व पूर्ण कर ली जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आठ जनवरी से प्रभावी आदर्श आचार संहिता उत्तर प्रदेश के जनपदों जहां विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों में द्विवार्षिक निर्वाचन होने हैं, को छोड़कर तत्काल प्रभाव से निष्प्रभावी हो गई है।
आज भेजा जाएगा नामों का पैनल
एमएलसी चुनाव के उम्मीदवारों के नामों का पैनल आज यानी सोमवार को भेजा जाएगा। नामों का चयन कर सूची जिला संगठन प्रभारी व जिलाध्यक्ष ऊपर भेजते हैं। तैयारियां कर ली गई हैं। तीनों नाम पर चर्चा कर ली गई है, लेकिन नाम को अभी गोपनीय रखा गया है।
विज्ञापन

सपा भी इसी हफ्ते भेजेगी नाम
एमएलसी चुनाव के लिए लड़ने वाले प्रत्याशियों का नाम समाजवादी पार्टी भी इसी हफ्ते भेजेगी। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने बताया कि तीन नामों का पैनल भेजा जाएगा। नामों को लेकर चर्चा की जा रही है। नाम फाइनल होने के बाद लखनऊ भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें