फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: नो मैन्स लैंड के पास सवारी बैठाने को लेकर विवाद, पुलिसकर्मी को नेपाली सीमा में खींच ले गए होटल दलाल

Tue, 18 Aug 2026 02:06 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में नो मैन्स लैंड के पास सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान होटल दलालों द्वारा पुलिसकर्मी को नेपाली सीमा में खींच ले जाने का आरोप है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नेपाल बॉर्डर पर लोगों की भीड़, मौजूद एसएसबी जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर मंगलवार को नो मैन्स लैंड के पास वाहन खड़ा करने और सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया। भारतीय सीमा में तैनात पुलिसकर्मियों और नेपाली होटलों के लिए ग्राहक तलाशने वाले दलालों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि नेपाली दलालों ने एक भारतीय पुलिसकर्मी को खींचकर नेपाली सीमा में ले गए। घटना के बाद सीमा क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों गोमती चौहान, मिराज खान और राजू पटवा के अनुसार, विवाद के दौरान नेपाली होटल के दलालों की संख्या लगातार बढ़ती गई, जबकि मौके पर मौजूद भारतीय पुलिसकर्मी अकेला था। आरोप है कि इसी दौरान उसे नो मैन्स लैंड के पास से खींचकर नेपाली सीमा की ओर ले जाया गया।

विज्ञापन

नेपाली सीमा में मारपीट का भी आरोप

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नेपाली सीमा में ले जाने के बाद पुलिसकर्मी के साथ मारपीट भी की गई। हालांकि, मारपीट की इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना फैलते ही सीमा क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे तनाव बढ़ गया।

बताया गया कि विवाद की शुरुआत नो मैन्स लैंड के पास भारतीय सीमा में वाहनों के खड़े होने और नेपाली होटल के दलालों के जमावड़े को लेकर हुई। पुलिसकर्मी ने वहां खड़े वाहनों और लोगों को हटने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

होटल में ग्राहक ले जाने को लेकर रहती है खींचतान

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नेपाली होटलों के लिए ग्राहक तलाशने वाले दलाल लंबे समय से सीमा क्षेत्र में सक्रिय हैं। आरोप है कि ये लोग भारतीय सीमा में आने वाले नेपाली नागरिकों और अन्य यात्रियों को अपने होटलों में ले जाने के लिए सवारी को लेकर खींचतान करते हैं। स्थानीय लोगों ने होटल में ले जाने के बाद मनमाने पैसे वसूलने और ग्राहकों को रोकने जैसी शिकायतें भी सामने आने का दावा किया है।

पुलिसकर्मी को वापस लाने के लिए पहुंचे जवान

घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय पुलिसकर्मी को नेपाली सीमा से सुरक्षित वापस लाने के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है कि कुछ भारतीय पुलिसकर्मी नेपाली सीमा की ओर भी गए। सीमा पर बढ़े तनाव को देखते हुए लोगों की आवाजाही और गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नो मैन्स लैंड के आसपास भारतीय सीमा में अनधिकृत रूप से वाहन खड़े करने और लोगों के जमावड़े पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही सीमा क्षेत्र में सक्रिय होटल दलालों की गतिविधियों की जांच कर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें