विवाद के बाद जमा लोग व जांच करती पुलिस।
बहराइच। शहर के घसियारीपुरा मोहल्ले में स्थित श्री मनकामेश्वर नाथ मंदिर के सामने मार्ग की सफाई को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
मोहल्लेवासी मंदिर के मुख्य प्रवेश मार्ग की सफाई कर रहे थे, तभी पड़ोस के कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। बताया जाता है कि मंदिर के ठीक सामने रास्ते पर लंबे समय से गंदगी जमा होने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने में परेशानी हो रही थी।
इसीलिए स्थानीय लोग सफाई अभियान चला रहे थे। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस को सूचना दी गई। नगर चौकी प्रभारी कानूनगोपुरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। सीओ सिटी ने नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा दिया गया है।