फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में विवाद, तीन गिरफ्तार

Mon, 03 Jul 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
मारपीट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जाफांटा गांव में बारातियों के दो पक्षों में मंहगे जूते, चश्मे और कपड़ों को लेकर रविवार देर रात कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। एक-दूसरे ने लूटपाट का आरोप भी मढ़ा, जिसके चलते हंगामा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि तीन थानों की पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी। पूरी रात गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने लूटपाट व मारपीट का केस दर्ज कर हंगामा करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के मिर्जाफांटा गांव में बरसाती की बेटी की रविवार को शादी थी। नान्हू गांव से बारात आई थी। फूलमालाओं से बारातियोें का स्वागत हुआ। फजर अली सेख के पुत्र से निकाह की रस्म शुरू हुई। बारातियों में ज्यादातर लोग मुंबई, दिल्ली, पुणे, राजकोट आदि स्थानों पर काम करने भी शामिल थे। इस दौरान बारातियों में आपस में महंगे जूते, चश्मे व कपड़े को लेकर कहासुनी होने लगी

। इसी दौरान वर्चस्व को लेकर मारपीट इतनी बढ़ गई कि हंगामा शुरू हो गया। गांव के लोगों ने 100 नंबर डायल कर सूचना दी। पुलिस वैन मौके पर पहुंची, लेकिन हंगामे पर काबू नहीं पाया जा सका। इस पर रुपईडीहा, मल्हीपुर, और नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर बुलाई गई और हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, तब स्थिति काबू में आई। उत्पात मचा रहे तीन लोगों को मौके पर ही पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की तरफ  से तहरीर दी गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लूटपाट का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि एक पक्ष से कलीम निवासी खैरा भौखला थाना रामगांव व दूसरे पक्ष से मुन्ना उर्फ  हसन अली निवासी नान्हू जोत कोतवाली नानपारा मकबूल निवासी मिर्जाफाटां थाना नवाबगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें