फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका

Sat, 07 Nov 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। कल्पीपारा सिंचाई कॉलोनी के तीन सौ से अधिक कर्मचारियों से हर महीने बिजली का बिल लिया जाता है। फिर भी एक करोड़ से ज्यादा बकाएदारी दिखाकर तीन दिन पूर्व कॉलोनी और कार्यालय की बिजली काट दी गई।
विज्ञापन


इससे सभी की दिनचर्या प्रभावित है। आहत कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका।

कल्पीपारा स्थित सिंचाई कॉलोनी में सिंचाई विभाग के सात खंड कार्यालय स्थापित हैं। इन कार्यालयों के 300 से ज्यादा कर्मचारी विभागीय कॉलोनी में रहते हैं।

दो नवंबर को रात 11 बजे अचानक कॉलोनी और कार्यालय की बिजली पावर कार्पोरेशन ने काट दी। अधिकारियों का कहना है कि एक करोड़ से अधिक का बकाया है।

सूचना मिलने के बाद कर्मचारी भड़क उठे। कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। शनिवार को भी कर्मचारियों का बहिष्कार जारी रहा। दोपहर में संयुक्त संघर्ष समिति कल्पीपारा कॉलोनी के बैनर तले कर्मचारी और अभियंताओं ने नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


झंडेवाला पार्क में सभा हुई। प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मीनारायण पाठक ने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को पावर कार्पोरेशन द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसके बाद अधिशासी अभियंता का पुतला फूंक। मौके पर शैलेंद्र, शाहिद, प्रदीप, रामलखन, गोपाल, इरशादुल, राधेश्याम अादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें