फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक टिकटों पर प्रतिबंध से कांग्रेसियों में रोष

Fri, 18 Sep 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के नाम से जारी होने वाले डाक टिकटों पर प्रतिबंध लगाए जाने से कांग्रेसियों में आक्रोश है। शुक्रवार को जिले भर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को आठ सूत्री ज्ञापन भेजा है। कांग्रेसियों ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए डाक टिकटों की बहाली कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद व शहर अध्यक्ष शेख जकारिया शेखू के नेतृत्व में शुक्रवार को भारी तादाद में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सभी ने मोदी सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए नारे लगाए।

इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश के कल्याण के लिए कई कार्य किए और राजीव गांधी ने पंचायती राज, युवाओं को मताधिकार व संचार क्रांति लाकर देश को विकास का नया आयाम दिया। दोनों ने देश के लिए प्राण त्यागे। इसके बावजूद मोदी सरकार महान विभूतियों की अस्मिता खत्म करने का कुचक्र रच रही है।
विज्ञापन


सभी ने राजीव व इंदिरा गांधी के नाम पर जारी होने वाले डाक टिकटों की बहाली का मुद्दा उठाया। इस अवसर पर इंदू सिंह, गोपीनाथ, मुस्तकीम सलमानी, विनय सिंह, मुकुंदजी शुक्ल, राघवेंद्र द्विवेदी, आदर्श अग्रवाल, अमित कुमार सिंह आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें