फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर क्षतिग्रस्त स्तंभों पर चर्चा

विज्ञापन
बहराइच में भारत-नेपाल सीमा सर्वे के संबंध में आयोजित बैठक के बाद मौजूद भारत व नेपाल के अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सीमा सुरक्षा बल की 59वीं बटालियन के मुख्यालय अगैया स्थित कतर्निया ब्लॉक के सभागार में भारत-नेपाल सीमा सर्वेक्षण सत्र 2019-20 की बैठक हुई। इसमें नेपाल की तरफ से सीडीओ डांग गोविंद रिजाल व इंडिया की तरफ से डीएम शंभु कुमार ने अध्यक्षता की। बैठक में क्षतिग्रस्त, मिसिंग व नए सीमा स्तंभों के निर्माण के साथ ही नो-मैंस लैंड के सर्वे पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नेपाल साइड के अधिकारियों को बताया कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शासन के निर्देश पर सीमा पर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, साथ ही भारत के सीमावर्ती ग्राम पंचायतों में भी जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। डीएम ने नेपाल साइड के अधिकारियों से भी इस कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की। नेपाल की ओर से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
इस मौके पर नेपाल की तरफ से बांके के कुमार बहादुर खड़का व बर्दिया के प्रेम लाल लामिछाने, एसपी नेपाल पुलिस बर्दिया राजेश नाथ बस्तोला, डांग के जनक भट्टाराई व बांके के बीर बहादुर ओली, एसपी शस्त्र पुलिस बांके दीपक अधिकारी, बर्दिया के यादव बीके व डांग के हजारी लाल जायसवाल, डीडीआई डांग टेकराज तिमिलसिना, बर्दिया के योगेंद्र केसी व आईओ बांके गोपाल बहादुर थापा, प्रोजेक्ट चीफ डांग महेश बहादुर सिंह, चीफ सर्वे आफिसर पूरन प्रसाद पांडेय, प्रोजेक्ट चीफ एफपीआईयू बांके गणेश कर्माचार्या, डीएफओ बर्दिया महेंद्र राज वांगले, बांके के मोहन प्रसाद श्रेष्ठा व डांग के प्रवीन बिंदारी, सर्वे आफिसर डांग प्रकाश ओली, नेपाल के पवन कुमार खत्री, डांग के कृष्ण प्रसाद अधिकारी, बांके के छाम लाल गाहा व बर्दिया के पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, भारत की तरफ से श्रावस्ती डीएम यशु रूस्तगी, डीएम सिद्धार्थनगर प्रतिनिधि एडीएम सीताराम गुप्ता, डीएम बलरामपुर के प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर नवीन कुमार श्रीवास्तव, एसपी श्रावस्ती अनूप कुमार सिंह, सीआरओ प्रदीप कुमार यादव, एएसपी रवींद्र कुमार सिंह, डीएफओ श्रावस्ती एपी यादव, कतर्नियाघाट जीपी सिंह, डीएफओ बलरामपुर के प्रतिनिधि एके श्रीवास्तव, सर्वे ऑफ इंडिया के सर्वेयर अनुराग कुमार शर्मा, मलिक राम वर्मा, दिनेश सिंह, जी शंकर, एसएसबी 66वीं बटालियन के बरजीत सिंह, 9वीं बटालियन के आशीष नैथानी, 62वीं के सीएस तोमर व चेतन राम साहू, 59वीं के एके ओली, 70वीं के अजय पांडेय, एसडीएम नानपारा राम आसरे वर्मा व मिहींपुरवा ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सीओ नानपारा अरुण चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें