फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 901 लोगों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

Fri, 29 Dec 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटेहना (बहराइच)। पंडित अशोक मिश्रा स्मारक महाविद्यालय खुटेहना में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुए। जिसमें विशेषज्ञों ने कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित 901 लोगों को आपदा से बचाव के तरीके बताए। एसडीएम दिनेश कुमार व तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण हुआ।
विज्ञापन

प्रशिक्षक अनिल कुमार वर्मा, सुनील चौधरी, शिवम सिंह, रवि शंकर तिवारी, विनय शुक्ल ने प्रशिक्षण ले रहे लोगों को आईसी किट प्रदान करते हुये अग्निकांड, भूकंप, बाढ़, सूखा, वज्रपात, मानव जनित आपदाओं से बचने का तरीका बताया। इसके साथ ही प्रोजेक्टर, लाइफ ब्वाय, लाइफ जैकेट, बोतल, केले के पत्ते से नाव निर्माण, स्ट्रेचर, अग्निशमन बाल्टी, बालू की बाल्टी, गैस सिलिंडर का विस्फोट, बाढ़ राहत आदि रोकथाम का भी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में राजस्व, शिक्षा, बाल विकास, स्वास्थ्य व आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें