फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: टूटी नालियोंं से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

Fri, 07 Feb 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर पालिका परिषद के मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा में समस्याओं की भरमार है। यहां सड़कें व नालियों के टूटने से गंदा पानी जहां सड़कों पर बह रहा है, वहीं कई नालियां भी चोक हैं। यही नहीं, मोहल्ले की सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। इससे मोहल्लेवासी परेशान व गुस्से में हैं और सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन




स्वच्छ भारत मिशन का सपना शहर के ब्राह्मणीपुरा मोहल्ले में साकार होता नहीं दिख रहा है। यहां की सड़कें जगह-जगह से टूटी हैं और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। यहां सफाई व्यवस्था काफी लचर है। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर सफाईकर्मी को भेजकर नाली की सफाई कराई जा रही थी, लेकिन सफाईकर्मी अधूरा कार्य को छोड़कर चला गया। तभी से सड़कें उखड़ीं व नालीयां जाम पड़ी हैं।
इस दौरान लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यहां के निवासियों ने बताया कि नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। इस वजह से नालियां जाम हो गईं हैं। जिससे दुर्गंध उठ रही है और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। मोहल्ले के निवासी सुरेश कुमार श्रीवास्तव, राजा माथुर, मोहित मिश्रा, बृजेश कश्यप राहुल शुक्ल सहित अन्य ने सड़क व नाली के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें