फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ठंड की दस्तक से मुरादाबाद, पानीपत व लुधियाना के रजाई-गद्दों की बढ़ी मांग

विज्ञापन
बहराइच में उद्योग केंद्र के पास सजी रजाई-गद्दा व चादरों की सजी दुकान। - फोटो : बहराइच में उद्योग केंद्र के पास सजी रजाई-गद्दा व चादरों की सजी दुकान।
विज्ञापन
बहराइच। सर्दी का मौसम शुरू होते ही शहर के बाजारों में रजाई-गद्दे व गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है। डीएम चौराहा रोड, अस्पताल रोड, पुलिस लाइन रोड और छोटी बाजार में लगी रजाई-गद्दे और गर्म चादरों की दुकानों पर इन दिनों लोगों की अच्छी-खासी भीड़ दिखाई दे रही है। मुरादाबाद, पानीपत और लुधियाना से लाए गए रजाई-गद्दों की डिमांड अधिक है। दुकानदारों का कहना है कि तापमान में गिरावट के साथ ही बिक्री तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

दुकानदार उस्मान ने बताया कि इस साल प्रिंटेड रजाइयों, पर्दों, तकियों और दरियों की मांग सबसे ज्यादा है। उनके अनुसार 500 से 1500 रुपये तक की रजाइयां सबसे ज्यादा बिक रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बार झूले भी लोगों की पसंद बने हुए हैं, जो 300 से 500 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। दुकानदार उस्मान का कहना है कि सर्दी की शुरुआत होते ही ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है और यह सिलसिला पूरा सीजन चलता रहता है।
वहीं, दुकानदार मुन्ना ने बताया कि मुरादाबाद, पानीपत और लुधियाना से लाए गए रजाई-गद्दों को लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि बाहर से आने वाला माल न सिर्फ अच्छी क्वालिटी का होता है, बल्कि कीमत भी ग्राहकों की जेब के हिसाब से होती है। बढ़ती ठंड के बीच लोगों में गर्म सामान खरीदने की तेजी साफ दिख रही है और व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें