फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ध्वस्त होंगे मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी के जर्जर आवास

विज्ञापन
सिंचाई बंधु समिति की बैठक में मौजूद उपाध्यक्ष व अन्य। - फोटो : सिंचाई बंधु समिति की बैठक में मौजूद उपाध्यक्ष व अन्य।
विज्ञापन
बहराइच। मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी के जर्जर भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। सिंचाई बंधु समिति के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने समिति की बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कल्पीपारा कॉलोनी परिसर स्थित ऑफिसर्स फील्ड हॉस्टल में हुई बैठक के दौरान रोमरी मरमरा ट्यूबवेल को विद्युत विभाग से संपर्क करके जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में हरखापुर से चखरिया तक पूर्व में खड़ंजा को लेकर भी चर्चा की गई। उपाध्यक्ष ने इस खड़ंजे की मरम्मत कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक के अंत में उपाध्यक्ष श्री सिंह ने रबी फसल को देखते हुए नहर बंदी अवधि में समस्त नहरों की सिल्ट सफाई कराने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें