फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: उपायुक्त श्रम रोजगार ने दो गांवों का किया निरीक्षण, खामियों पर हुए नाराज

विज्ञापन
बाबागंज के लखैया में मनरेगा कार्य का निरीक्षण करते उपायुक्त। - फोटो : बाबागंज के लखैया में मनरेगा कार्य का निरीक्षण करते उपायुक्त।
विज्ञापन
बाबागंज। क्षेत्र में मनरेगा कार्य का जायजा लेने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को उपायुक्त श्रम रोजगार रविशंकर पांडेय ने नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम लखैहिया तथा सिसैया गांव का निरीक्षण। इस दौरान कार्य स्थल पर नागरिक सूचना बोर्ड (सीआईबी) न पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधीनस्थों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लखैहिया में भूमि विकास के अंतर्गत कराए जा रहे कार्य पर नियोजित श्रमिकों द्वारा मौके पर पाया गया, लेकिन कार्य प्रारंभ करने के पूर्व बोर्ड लगा हुआ नहीं मिला। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सिसैया में इंटरलॉकिंग व नाली आदि का कार्य पूर्ण पाया गया, लेकिन यहां भी बोर्ड लगा हुआ नहीं पाया गया। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक,ग्राम रोजगार सेवक एवं अन्य विकास खंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि ब्लॉक अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों के प्रारंभ करने के पूर्व सीआईबी लगाया जाए, तथा मनरेगा योजना के तहत पूर्व में कराए गए कार्यों पर भी स्थापित कराया जाए। इसका जीपीएस फोटोग्राफ परियोजनावार मनरेगा सेल को उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने श्रमिकों की ई-केवाईसी कराए जाने की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें