फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीआईजी ने बॉर्डर का किया निरीक्षण, नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के दिए निर्देश

विज्ञापन
रुपईडीहा बार्डर का निरीक्षण करते डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला। 
विज्ञापन
रुपईडीहा। देवीपाटन मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार शाम को रुपईडीहा थाना और सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ रही नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। बहराइच और रुपईडीहा से बड़ी मात्रा में कोडीनयुक्त कफ सिरप और अन्य प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई थीं।
विज्ञापन

डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के सहायक कमांडेंट अमित कटियार से सीमा पर गश्त, निगरानी और तस्करी रोकने के प्रयासों की जानकारी ली। डीआईजी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने को कहा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद, डीआईजी नो-मेंस लैंड पहुंचे। वहां उन्होंने नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने सीमा सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और सूचनाओं के आदान-प्रदान पर चर्चा की। डीआईजी ने कहा कि दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों में बेहतर समन्वय आवश्यक है। समय पर सूचना साझा करने से सीमा पार अपराधों और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें