फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में श्रमिकों को लाने के नाम पर डीजल चोरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को लाने व ले जाने के नाम पर डिपो के चालकों ने डीजल के नाम पर हजारों रुपये का वारा न्यारा किया है। इसका खुलासा होने पर आरएम देवीपाटन मंडल ने जांच कमेटी का गठन करते हुये एआरएम को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। आरएम के निर्देश के बाद रोडवेज कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसे प्रवासी श्रमिकों को शासन द्वारा सभी को गृह जनपद पहुंचाने के लिए परिवहन निगम की बसों को लगाया था। बसों को भेजने की जिम्मेदारी जनपद के एआरएम को सौंपी गई थी। लेकिन जनपद में रोडवेज बस अड्डे से संचालित करीब आधा दर्जन बसों के चालकों ने बसों को गैर जनपद ले जाने में भ्रष्टाचार का खेल खेला है। भ्रष्टाचार का यह खेल कार्यशाला प्रभारी, केंद्र प्रभारी व डीजल लिपिक की देखरेख में खेला गया है।
हालात यह हैं कि रोडवेज बस अड्डे से गोरखपुर ले जाने के नाम पर एक बस को बस अड्डे से रवाना तो किया गया, लेकिन बस दो दिनों तक जनपद में किसी गुप्त स्थान पर खड़ी रही। डीजल चोरी का मामला न पकड़ा जाए, इसके लिए बसों के बीटीएस के तार काट दिये गये, जिससे किलोमीटर के संचालन का पता न चल सके। यह कार्य मई के आखिरी सप्ताह में महज तीन दिन में खेला गया। इसी दौरान इसका खुलासा होने पर आरएम देवीपाटन मंडल ने इसको गंभीरता से लेते हुये जांच कमेटी का गठन कर एआरएम को दोषियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन

इस तरह होता था डीजल चोरी का खेल
यूपी 40 टी 5080 बस में 176 किलोमीटर के स्थान पर 440 किलोमीटर दर्शाकर डीजल लिया गया। बस नंबर यूपी 40 टी 5512 बस में 176 के स्थान पर 510 किलोमीटर दर्शाकर बस चालक द्वारा डीजल लिया गया। यूपी 40 5513 बस में 176 किलोमीटर के स्थान पर 580 किलोमीटर दर्शाकर डीजल लिया गया। बस नंबर यूपी 40 टी 5046 के चालक द्वारा 176 के स्थान पर 530 किलोमीटर दर्शाकर डीजल लिया गया। इसी तरह रोडवेज की छह बसों में तीन दिनों तक चालकों द्वारा किलोमीटर बढ़ाकर हजारों रुपये का वारा न्यारा किया गया।
सेवा प्रबंधक समेत चार सदस्यों की जांच कमेटी गठित
आरएम प्रभाकर मिश्रा ने सेवा प्रबंधक वीके चौधरी की अध्यक्षता में एआरएम वित्त अशोक कुमार मेहरोत्रा, एआरएम बहराइच मोहम्मद इरफान व लेखाकार विजय कुमार वर्मा की कमेटी गठित कर जांच कमेटी का गठन कर शीघ्र ही रिपोर्ट प्रस्तुत कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
कार्रवाई के दिए निर्देश
लॉकडाउन के दौरान जनपद की कुछ बसों के चालकों द्वारा अधिक किलोमीटर दर्शाकर डीजल चोरी करने की शिकायत मिली थी। प्रकरण गंभीर होने पर नौ जून को एआरएम बहराइच को पत्र भेजकर दोषी चालकों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये गये थे। लेकिन एआरएम द्वारा कार्रवाई न किये जाने पर सेवा प्रबंधक की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन कर कार्रवाई को निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन

-प्रभाकर मिश्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें