फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल पाइप फटा, तीन घंटे ट्रैक पर खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
बहराइच-रुपईडीहा रेल प्रखंड पर बाबागंज में इंजन खराब होने से खड़ी ट्रेन। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से आ रही ट्रेन के इंजन का डीजल पाइप रविवार की सुबह फट गया। इससे ट्रेन अचानक ट्रैक पर रुक गई, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन चालक की सूचना पर नानपारा जंक्शन से दूसरा इंजन भेजा गया। करीब तीन घंटे तक यात्री परेशान रहे। इंजन आने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया, जिस पर यात्रियोें ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से रविवार को सुबह 7.15 बजे यात्रियों को लेकर ट्रेन संख्या 52264 बाबागंज के लिए रवाना हुई। सुबह करीब 7.40 ट्रेन बाबागंज रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची थी, तभी तेज धमाके के साथ ट्रेन रुक गई। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में खलबली मच गई। लोग कारण जानने के लिए एक-दूसरे से जानकारी लेने लगे। ट्रेन के चालक अशोक कुमार ने देखा तो इंजन का डीजल पाइप फटा हुआ था और डीजल ट्रैक पर बह रहा था।
ट्रेन चालक ने इसकी सूचना बाबागंज हाल्ट स्टेशन के अभिकर्ता रामशंकर गुप्ता को दी। उन्होंने तत्काल बहराइच रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक मदन मोहन प्रसाद को जानकारी दी। सूचना मिलने पर नानपारा जंक्शन के अधिकारियों से संपर्क किया गया। इसे बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे नानपारा से दूसरा इंजन भेजा गया। इंजन पहुंचने के बाद उसे ट्रेन में जोड़ कर गाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

यात्रियों को हुई दिक्कत
जिस जगह पर ट्रेन रुक गई थी, वह स्थान सुनसान इलाका है। वहां पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। आसपास के गांवों में जाकर लोगों ने अपनी प्यास बुझाई। इससे यात्रियों के साथ ही मासूमों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही भेजा इंजन
नानपारा-नेपालगंज रेल खंड के बाबागंज हाल्ट स्टेशन के निकट डीजल का पाइप फटने के कारण ट्रेन के बंद होने की सूचना मिली थी। तत्काल दूसरा इंजन भेजा गया था, हालांकि इस दौरान कुछ समय जरूर लगा और यात्रियों को समस्या भी हुई।
विज्ञापन

- मदन मोहन प्रसाद, स्टेशन अधीक्षक, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें