फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतर्निया रेंज में नेपाली हाथी देख पर्यटक रोमांचित

विज्ञापन
कतर्नियाघाट रेंज में विचरण करते गजराज। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट के घने जंगल में रविवार को हाथी भ्रमण करते दिखे। कतर्नियाघाट पर्यटन पर आए पर्यटक हाथी देखकर काफी रोमांचित हुए। नदी के तट पर भ्रमण करने के बाद हाथी पुन: घने जंगल की ओर चले गए।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र नेपाल के रायल बर्दिया जंगल से सटा हुआ है। रायल बर्दिया जंगल के नेपाली हाथी अक्सर कतर्निया में भ्रमण करते हुए देखे जा रहे हैं। रविवार को कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट में नेपाली टस्कर हाथी आ गया। हाथी ने गेरुआ नदी के तट पर भ्रमण किया। कतर्निया पर्यटन के लिए आए पर्यटक हाथी देखकर रोमांचित हुए। लोगों ने अपने मोबाइल में हाथी को कैद कर लिया। मिहींपुरवा निवासी आजाद अहमद व इरफान अहमद अपने निजी कार्य से कारीकोट गए थे।
रविवार को शाम को वह लौट रहे थे। तभी सड़क किनारे एक हाथी खड़ा दिखा। दोनों ने बाइक रोक दी। दोनों युवकों ने मोबाइल में हाथी को कैद कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कतर्निया जंगल में नेपाली हाथियों की आमद है। ऐसे में पर्यटक व यात्री सुरक्षित यात्रा करें। हाथियों के दिखने पर उनकी ओर न जाएं। वन विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें