फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डायग्नोस्टिक सेंटर और एक नर्सिंग होम सील

Thu, 02 Apr 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
शिवपुर में नर्सिंगहोम सील कराते नोडल अ​धिकारी। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
शिवपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को शिवपुर ब्लॉक में संचालित निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। इस दौरान एक डायग्नोस्टिक सेंटर और एक नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। टीम को देखकर बंद कर भागे संस्थानों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग वर्मा बुधवार को दोपहर में रामपुर धोबियाहार पहुंचे। जांच के दौरान काव्या डायग्नोस्टिक सेंटर, रामपुर धोबियाहार मानकों के अनुरूप संचालित न पाए जाने पर सील कर दिया गया।

वहीं, निरीक्षण के समय लखनऊ पॉली क्लीनिक और एक अन्य बोर्ड विहीन क्लीनिक के संचालक ताला बंद कर मौके से भाग गए, जिस पर उनके बंद शटर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन


एसीएमओ ने बताया कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर रुपईडीहा रोड स्थित दुर्गापुर में संचालित अनाया नर्सिंग होम को बिना पंजीकरण संचालित मिलने पर सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें