बहराइच। चित्तौरा के धर्मनपुर गांव निवासी एक युवक लखनऊ पीजीआई में कोरोना संक्रमित मिला था। इसे लेकर गांव को हॉटस्पॅाट बना दिया गया है। गांव में ग्रामीणों तक सामान पहुंचाने के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
चित्तौरा विकास खंड के धर्मनपुर गांव निवासी एक युवक इलाज कराने लखनऊ गया था। इलाज से पूर्व पीजीआई अस्पताल प्रशासन ने कोरोना की जांच कराई। जिसमें युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। इसकी सूचना जिला मुख्यालय भेजी गई। कोरोना संक्रमित मिलने पर गांव को प्रशासन द्वारा हॉटस्पॉट बना दिया गया है। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लोगों के घरों तक आवश्यक सामान पहुंचाने के लिए कर्मचारी नियुक्त कर दिए गए हैं।