फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में ढाबा कर्मी की मौत

Wed, 18 Dec 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। स्थानीय थाना इलाके में स्थित एक ढाबे पर काम करने वाले कर्मी की मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ढाबा मालिक की सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दरगाह थाना के अग्रसेन निवासी गुरुचरन सिंह (58) पिछले कुछ सालों से फखरपुर स्थित पंकज के ढाबा पर काम करता था। ढाबा मालिक ने बताया वे रात में खाना खाने के बाद सोने चले गए। सुबह पांच बजे उनके न उठने पर उन्हें जगाया तो उनकी सांस नहीं चल रही थी। अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिछले पांच दिन से घर नहीं गए थे। फखरपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया पीएम रिपोर्ट आने बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें