फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पिता व भाइयों ने बहन को पेट्रोल डालकर जलाया, पति ने दर्ज कराया केस

Wed, 18 Dec 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच । हुजूरपुर थाना के गोसाईपुरवा लौकाही गांव निवासी पति ने अपनी पत्नी की हत्या का केस दर्ज कराया है। ससुर व पत्नी के भाइयों पर को पैसों के लालच में दूसरी जगह शादी करने से मना करने पर मारकर बोरे में शव को भरकर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। हुजूरपुर थाना पुलिस ने पिता व सगे भाईयों पर हत्या, साक्ष्य मिटाने की धारा में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

गोसाईपुरवा लौकाही गांव निवासी रानू गोस्वामी की हुजूरपुर थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार वर्ष 2022 में शादी जलालपुर निवासी गायत्री से हुई थी और अभी गौना नहीं हुआ था। आरोप है 28 नवंबर को ससुर देवी, साले रमाशंकर और विजयशंकर ने पत्नी को पैसों के लालच में अन्य जगह भेजना चाहते थे। जब पत्नी ने दूसरी जगह जाने से मना कर दिया तो उक्त लोगों ने कमरे में बंद कर गायत्री की हत्या कर दी।
इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बोरे में भरकर दोपहर 1:30 बजे पेट्रोल डालकर जला दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी। हुजूरपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें