फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीएचए ने 3-2 से जीता हॉकी का अभ्यास मैच

Sun, 05 Oct 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को हॉकी का अभ्यास मैच खेला गया। इसमें डिस्ट्रिक्ट हॉकी एसोसिएशन (डीएचए) की टीम ने 3-2 से स्टेडियम की टीम को पराजित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुक ने किया।
विज्ञापन


मैच शुरू होने से पूर्व उप क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद स्टेडियम टीम के खिलाड़ी आदित्य ने पहला गोल मारकर खाता खोला। दूसरे गोल को डीएचए के गोलकीपर अनुज ने नाकाम कर अपनी टीम को मजबूत कर लिया।

डीएचए के खिलाड़ी प्रखर ठाकुर और अलौकिक ने एक-एक गोल दागे, जिससे स्टेडियम की टीम पर दबाव बन गया। स्टेडियम के गई गोल नाकाम होने के बाद आदित्य ने दूसरा गोल मारा। डीएचए की टीम के खिलाड़ियों ने एकता का परिचय देते हुए तीसरा गोल मारकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


इस पर हॉकी प्रेमियों ने जोरदार तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच में रेफरी की भूमिका मोहम्मद आरिफ और राकेश ने निभाई। इस दौरान खिलाड़ी तन्मय, प्रीतम, फरमान, कुशेंद्र, उदित्य, कृष्णा, नमन, आशू व सैयद अज्म आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें